Showing posts with label Kahani. Show all posts
Showing posts with label Kahani. Show all posts

Tuesday, 26 April 2016

लघुकथा - इंसानियत



#_gaurav

आज चिकन खाने का मन किया तो चिकन लेने गया । वहाँ 6 साल का एक लड़का भी अपने पापा के साथ आया था । 

उसने पापा से पुछा- पापा, क्या अंकल इस मुर्गे को खाना देते हैँ ?

पापा- हाँ, पर वो बहुत कम होता है ।

लड़का- तो क्या ज्यादा भुख लगने पर वो एक-दुसरे को खा जाते हैँ ?

तभी दुकानदार की एक बात ने मुझको, उस 6 साल के लड़के को और उसके पापा को बहुत कुछ सिखा दिया ।

उसने कहा- नहीँ, "अभी इनमेँ इंसानियत खत्म नहीँ हुई है । ये एक दुसरे को नहीँ मारते ।"

#_gaurav

Thursday, 21 April 2016

Yaad Aati Hai Mujhko Kuch Batein Purani..

याद आती हैं मुझको कुछ बातें पुरानी ।
कुछ किस्से पुराने कुछ पुरानी कहानी ।।
जाया करते थे सभी हम स्कूल को जब ।
ले जाया करते थे कॉपी किताबें सब ।।
वो लाइन लगाकर साथ करना प्रार्थना ।
याद ना होने पर सिर्फ होंठो को हिलाना ।।
पहली क्लास से शुरू करना शैतानी ।
पर भूलते नही थे अपनी हाज़री लगवानी।।
फिजिक्स की क्लास में न्यूटन के नियम ।
केमिस्ट्री में वो अम्ल क्षार का विलयन ।।
हिंदी के सर का वो किताबें पढ़ाना ।
हमें न कह दे इसलिए छुपना छुपाना ।।
वो मैथ्स के टीचर का मोटा डण्डा ।
जो देते थे टेस्ट में हमेशा ही अण्डा ।।
चलती क्लासेज में कहीं खो जाना ।
दोस्त को उसके लवर के सामने चिढ़ाना ।।
छुट्टी के समय जोर से चिल्लाने में ।
पत्थर पैर से मारकर घर तक लाने में ।।
कुछ ऐसी बीती हमारी बचपन सुहानी ।
कुछ ऐसी ही थी हम सब की कहानी ।।
याद आती हैं मुझको कुछ बातें पुरानी ।
कुछ किस्से पुराने कुछ पुरानी कहानी ।।
-GAURAV SINGH