Showing posts with label Yaad. Show all posts
Showing posts with label Yaad. Show all posts

Sunday, 1 May 2016

Wadrafnagar


wo "high school" ki shaam, wo "balangi road" ka jaam,
wo "pusp vatika" ki hawa, wo "amit medical" ki dawa,
wo "B.N. Convent" ki item,
wo "Jain dukan" ki "shopping", wo chowk me talking, 
wo "Jugul" ka "samosa", jis par kitna "bharosa" 
wo "thele ki chat", wo "puliya par baat"
wo "girls school" ki sadke, jaha kitne dil dhadke,
kuchh "masti" ki batein...Aesi hai hamari "WADRAFNAGAR" ki Yaadein.....
‪#‎_gaurav‬™

Thursday, 21 April 2016

Yaad Aati Hai Mujhko Kuch Batein Purani..

याद आती हैं मुझको कुछ बातें पुरानी ।
कुछ किस्से पुराने कुछ पुरानी कहानी ।।
जाया करते थे सभी हम स्कूल को जब ।
ले जाया करते थे कॉपी किताबें सब ।।
वो लाइन लगाकर साथ करना प्रार्थना ।
याद ना होने पर सिर्फ होंठो को हिलाना ।।
पहली क्लास से शुरू करना शैतानी ।
पर भूलते नही थे अपनी हाज़री लगवानी।।
फिजिक्स की क्लास में न्यूटन के नियम ।
केमिस्ट्री में वो अम्ल क्षार का विलयन ।।
हिंदी के सर का वो किताबें पढ़ाना ।
हमें न कह दे इसलिए छुपना छुपाना ।।
वो मैथ्स के टीचर का मोटा डण्डा ।
जो देते थे टेस्ट में हमेशा ही अण्डा ।।
चलती क्लासेज में कहीं खो जाना ।
दोस्त को उसके लवर के सामने चिढ़ाना ।।
छुट्टी के समय जोर से चिल्लाने में ।
पत्थर पैर से मारकर घर तक लाने में ।।
कुछ ऐसी बीती हमारी बचपन सुहानी ।
कुछ ऐसी ही थी हम सब की कहानी ।।
याद आती हैं मुझको कुछ बातें पुरानी ।
कुछ किस्से पुराने कुछ पुरानी कहानी ।।
-GAURAV SINGH